लापता युवक की हत्या, शव बरामद , दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है

विज्ञापन

सुपौल. सुपौल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लापता युवक के हत्या मामले का उद्भेदन कर दिया है. सदर थाना में प्रेस को संबोधित करते एसपी शरथ आरएस ने बताया की इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है. बताया कि 01 अप्रैल 2026 को सदर थाना क्षेत्र के चकडुमरिया पूर्णवास वार्ड संख्या-10 निवासी 25 वर्षीय वाजिद अली के लापता होने की सूचना उनके परिजनों द्वारा थानाध्यक्ष सुपौल को दी गई थी. परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम को मानवीय सूचना, तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से मामले के खुलासे और लापता युवक की बरामदगी का जिम्मा सौंपा गया. जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर चंदन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में चंदन कुमार ने खुलासा किया कि वाजिद अली की हत्या ओम प्रकाश कामत ने की है. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 अप्रैल 2026 को ओम प्रकाश कामत को नेपाल बॉर्डर के समीप जोगबनी बाजार से गिरफ्तार कर सुपौल लाया. पूछताछ में ओम प्रकाश कामत ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने वाजिद अली को गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बोरे और प्लास्टिक में लपेटकर अपने सिटी रिक्शा से खरबौनी पुल के पास ले जाकर फेंक दिया और पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया. पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर खरबौनी पुल के पास से शव बरामद किया. साथ ही हत्या में प्रयुक्त कट्टा, खून से सना दबिया भी बरामद किया गया है. बरामद सभी साक्ष्यों को एफएसएल टीम द्वारा सुरक्षित किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त चकडुमरिया वार्ड नंबर 10 निवासी ओमप्रकाश कामत, किसनपुर थाना क्षेत्र चौहट्टा निवासी चंदन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन