ePaper

Bihar crime News: नाबालिग लड़की की संदेहास्पद स्थिति में मौत,परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप, मचा हाहाकार

Updated at : 13 Aug 2024 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
Crime News

Crime News

Supaul News: सुपौल में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पिलवाहा पंचायत के लक्ष्मीनिया गांव स्थित वार्ड नंबर 08 में रविवार की रात एक नाबालिग लड़की की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.

विज्ञापन

Bihar crime News: सुपौल में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पिलवाहा पंचायत के लक्ष्मीनिया गांव स्थित वार्ड नंबर 08 में रविवार की रात एक नाबालिग लड़की की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. मृतका बीए की छात्रा थी और घर में अकेली थी. मृतका की मां पूनम देवी एक आशा कार्यकर्ता है और वह अपनी बेटी को घर में अकेली छोड़ कर बगल में एक मरीज को देखने गई थी.

परिजनों ने कहा -पडोसी को घर से बाहर निकलते देखा उसी ने की बेटी की हत्या

घटना के संबंध में मृतका की मां ने बताई कि दो तीन दिन पहले पड़ोस के रहने वाले शंकर नाम के एक व्यक्ति उनके पुत्र से मोटर का तार उधार मांगा था. उनके पुत्र द्वारा मना किया गया और आज उसने मेरी बेटी की हत्या गला दबाकर कर दिया है. मेरा बेटा उसे घर से निकलते भागते देखा है. वहीं घटना के संबंध में मृतका का भाई सुभाष यादव ने बताया कि उक्त युवक ने परिणाम भुगतने की भी धमकी दी थी. रात में दस मिनट के लिए दुकान चले गए उनकी बहन घर पर अकेली थी, दुकान से जब लौटे तो देखे कि शंकर उसके घर से तेजी से निकल भाग रहा था. शंकर मेरी बहन की हत्या कर दिया है हालांकि कि मृतका के भाई ने यह भी बताया कि आरोपित से पूर्व से उनका जमीनी विवाद भी है.

यह भी पढ़ें: 5.59 करोड़ की लागत से तारामंडल में बनेगा वर्चुअल 3D थियेटर, एक साथ 25 लोग बैठकर ले सकेंगे आभासी दुनिया का आनन्द

हत्या, ऑनर कीलिंग, प्रेम प्रसंग, सुसाइड आदि बिंदुओं पर बारिकी से जांच कर रही पुलिस

फिलहाल इस मामले में त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम देर रात मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सुपौल भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एक बिंदुओं पर बारिकी से जांच की जा रही है. पुलिस हत्या, ऑनर कीलिंग, प्रेम प्रसंग में की गई हत्या, सुसाइड आदि बिंदुओं पर बारिकी से जांच कर रही है. वही घटना के बाद मृतका के घर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सभी मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे थे. मृतका की मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले को लेकर सोमवार को त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया है आवेदन मिलने के उपरांत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन