अधेड़ की गोली मारकर हत्या

पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा. अपराधी की पहचान कर ली गयी है
प्रतिनिधि, सुपौल सुपौल सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी पंचायत के वार्ड नंबर 01 में बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधी ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि अपने घर के दरवाजे पर बैठे अधेड़ को एक बदमाश ने सीने में गोली मार दी. परिजनों द्वारा घायल शिवचंद्र मुखिया को अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान 52 वर्षीय शिवचंद्र मुखिया के रूप में हुई है, जो मछली का व्यवसाय करता था. मृतक के परिजनों ने दी घटना की जानकारी परिजनों का कहना है कि शिवचंद्र मुखिया रात का खाना खाने के बाद गर्मी होने की वजह से घर के दरवाजे पर बैठा था, तभी एक व्यक्ति नजदीक से आया और उन्हें गोली मार दी. बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से आराम से निकल गया. इस घटना के बाद परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल सुपौल लाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. फिलहाल बदमाश की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जायेगा. अपराधी की पहचान कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




