Supaul. अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश

Edited by MANISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश

विज्ञापन

सौरबाजार, सुपौल. लॉर्ड बुद्धा कोसी मेडिकल कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स वेलकम समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर पहली बार कॉलेज में आये छात्रों का अत्यंत आत्मीयता एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को यह एहसास कराना कि वे अब केवल छात्र नहीं, बल्कि इस संस्थान के एक बड़े परिवार का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं. पूरे समारोह के दौरान हमारा कॉलेज, हमारा परिवार की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली. इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संस्थान की चेयरमैन डॉ कल्याणी सिंह, कार्यकारी निदेशक डॉ शुभम कुमार, प्राचार्य डॉ प्रो ज्योतिष्मान मुखोपाध्याय, डॉ प्रो वरुण कुमार ठाकुर, डी एन पांडे, डॉ विकास कुमार, अनीता एक्का, सुधीर कुमार दुबे समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सीनियर छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान आकर्षक नृत्य, संगीत एवं अन्य प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया. वहीं नवप्रवेशी छात्रों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संकाय सदस्यों के साथ-साथ काॅलेज के प्रशासनिक अधिकारी संजीव कुमार की सक्रिय एवं रचनात्मक भूमिका रही. जिसके कारण यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बन सका. अपने संबोधन में सभी अतिथियों ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह संस्थान उन्हें केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन में सफल बनने की दिशा भी प्रदान करेगा. कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रवेशी छात्रों को शुभकामनाएँ दी गईं और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ. यह फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम नए छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव बना और उनके शैक्षणिक जीवन की एक सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक रहा. इस मौके पर छात्रों द्वारा एक आकर्षक रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, शैली और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया. बैच 2025-2029 बैच के ष्णा गांधी और करुणा कुमारी ने रैंप वॉक में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स का खिताब अपने नाम किया, जबकि नीतीन कुमार और प्रेरणा सरगम ने मिस्टर एवं मिस स्पार्क का खिताब जीता. सभी सम्मानित अतिथियों ने छात्रों की इस रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना की. फोटो – सहरसा 01 – कार्यक्रम का उद्घाटन करती चेयरमैन सहित अन्य

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन