स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया

विज्ञापन

वीरपुर. नगर क्षेत्र स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसके अंतर्गत अभिभावकों के नाम पत्र लेखन, विद्यालय स्वच्छता कार्यक्रम, स्वच्छता रैली, स्वच्छ विद्यालय गतिविधियां व मेहंदी प्रतियोगिता जैसे आयोजन किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए आजीविका दीदियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ तपेश्वर यादव, नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता सत्यम राज, टैक्स दारोगा अनिल कुमार चौधरी, शिक्षिका अनुपम कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित थी. छात्राओं राजेश कुमार, सुजीत मिश्रा, जितेन्द्र राउत, मनोज कुमार, रेहान असता, आरोही कुमारी, सगुन कुमारी, अमरजीत कुमार, किशलय कुमार, शहजादी खातुन, शालूर खातुन, साक्षी कुमारी आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन