यादव महासभा की सफलता को लेकर बैठक

अधिक से अधिक भीड़ जुटाने को लेकर भी मंथन किया गया
राघोपुर. आगामी 23 मार्च को सिमराही के लखीचंद साहू उच्च विद्यालय के मैदान पर होने वाले यादव महासभा के सफल आयोजन को लेकर रविवार की संध्या राम नारायण यादव के सिमराही स्थित आवास पर आयोजन समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सत्य नारायण सहनोगिया ने किया. बैठक के दौरान महासभा की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया, साथ ही अधिक से अधिक भीड़ जुटाने को लेकर भी मंथन किया गया. इस दौरान निर्णय लिया गया कि महासभा में अधिक से अधिक लोगों को बुलाने के लिए पर्चा छपवाया जाय और इसे अधिक से अधिक लोगों के बीच बांटा जाय. ताकि यादव महासभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके. वहीं बैठक के दौरान आयोजन के सफलता को लेकर बिरेन्द्र यादव उर्फ बलराम यादव को यादव महासभा का राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. मौके पर प्रकाश कुमार यादव, राम नारायण यादव, सतीश पांडेय, पप्पू कुमार, बिंदेश्वर मरीक, रमेश प्रसाद यादव, तारानंद यादव, रूपेश यादव, राजकुमार यादव, बलराम यादव, मित्तन यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




