साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया शहादत दिवस

Updated:
विज्ञापन
साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया शहादत दिवस

देशभक्ति एवं बलिदान के गाथा की चर्चा की.

विज्ञापन

छातापुर मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में सोमवार को भाकपा के द्वारा वीर सपूतों के शहीद दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया. अंचल परिषद के सचिव रघुनंदन पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव के शहादत को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर वीर शहीदों अमर रहे के नारे लगाए गए. सचिव श्री पासवान ने वीर भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की देशभक्ति एवं बलिदान के गाथा की चर्चा की. कहा कि देश को आजादी दिलाने में इनका बलिदान अविस्मरणीय है. वीर शहीदों की कुर्बानी से हमसबों को सच्चे देशप्रेम की प्रेरणा मिलती है. देश के तीनों वीर सपूत के शहादत दिवस को पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर परमानंद मेहता, बच्चालाल सादा, सुमन कुमार पासवान, मो सादिर, मो इरशाद, प्रभु सिंह, जगदेव यादव आदि थे

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन