अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था को सुचारू रखना होगी पहली प्राथमिकता: थानाध्यक्ष

समाजिक सहयोग से हाइवे पर जाम की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जायेगा.
छातापुर थाना क्षेत्र में ड्रग्स के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस के द्वारा हरसंभव कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. वहीं लगातार अभियान चलाकर किसी भी नशीले पदार्थ के धंधे में लिप्त लोगों एवं इसके सेवन करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जायेगा. उक्त बातें थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कही. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था को सुचारू रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है. परंतु बहुत से ऐसे गैर कानूनी कार्य या असामाजिक व अपराधिक गतिविधियां है. जिसका आम परिवारों पर सीधा असर है. इस दिशा में भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी. ऐसी किसी भी सूचना पर पुलिस के द्वारा तक्षण कार्रवाई की जायेगी. बताया कि समाजिक सहयोग से हाइवे पर जाम की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जायेगा. वहीं सीओ से समन्वय बनाकर पक्की सडकों पर मक्का सुखाने वाले किसानों को पहले चेतावनी देंगे, अन्यथा की स्थिति में उसके विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जायेगी. कहा कि कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए जनसहयोग आवश्यक है. इस दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने नये थानाध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, मुखिया शंभू कुमार सिंह, अमरेंद्र नारायण उर्फ मुन्ना सिंह, सुरज चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




