ePaper

सुपौल को पराजित कर मधुबनी ने कप पर जमाया कब्जा

Updated at : 18 May 2024 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

सदर प्रखंड के करिहो में बीससूत्री चौक के समीप आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया

विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड के करिहो में बीससूत्री चौक के समीप आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया. फाइनल मैच में मधुबनी की टीम ने जीत दर्ज की. जबकि सुपौल टीम उप विजेता रही. विजेता टीम मधुबनी के कप्तान सुमित को कप एवं 25 हजार रुपये नकद राशि प्रदान किया गया. उपविजेता टीम के कप्तान अजूबा खान को 15 हजार रुपये एवं ट्रॉफी दिया गया. फाइनल मैच में सुपौल की टीम चार विकेट खोकर 265 का लक्ष्य रखा. जिसमें बल्लेबाज राजेश सिंह ने अकेले 150 रनों की पारी खेली. उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मधुबनी की टीम मात्र 16 ओवर में 05 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. विजेता टीम को नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव एवं राजद नेता अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. मैच में उद्घोषक के रूप में आनंद पाठक ने बेहतरीन कामेंट्री कर दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्हें बेहतर कमेंट्री के लिए मुख्य पार्षद ने सम्मानित किया. इस अवसर पर जनार्दन यादव, गणेश यादव, अशोक पासवान, छोटू, राजू, रामनाथ चौधरी आदि मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण मंडल, बंटी पाठक, मो शमशाद, उज्जैन सदा, संजीव, संजू, सूरज मंडल, सौरभ सानू आदि जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन