शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, एक गिरफ्तार

मामले को लेकर पीटीसी सन्नी कुमार ने गिरफ्तार प्रदीप यादव सहित अन्य के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराई है
त्रिवेणीगंज. थाना पुलिस ने रविवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के कुपड़िया वार्ड नंबर 13 से एक उजले रंग की स्कॉर्पियो से प्लास्टिक के 12 बोरे में लदे 1658 बोतल नेपाली दिलवाले शराब बरामद किया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मौके पर छापेमारी दल ने थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के कुपड़िया वार्ड नंबर 13 निवासी प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया. मामले को लेकर पीटीसी सन्नी कुमार ने गिरफ्तार प्रदीप यादव सहित अन्य के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराई है. बताया कि पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. मौके पर अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










