कोसी का सपूत बना उप मुख्यमंत्री: सरायगढ़ में जश्न, बिजेंद्र प्रसाद यादव के नाम से गूंजा इलाका

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :15 Apr 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी का सपूत बना उप मुख्यमंत्री: सरायगढ़ में जश्न, बिजेंद्र प्रसाद यादव के नाम से गूंजा इलाका

उन्होंने पहली बार 1990 में जनता दल के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था

विज्ञापन

सरायगढ़. नई सरकार में बिजेंद्र प्रसाद यादव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर से सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. उनके परिजन, पंचायत जनप्रतिनिधि और आम ग्रामीण इस खबर से बेहद उत्साहित हैं. वे एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि सुपौल विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बिजेंद्र प्रसाद यादव वर्ष 1990 से लगातार कर रहे हैं. उन्होंने पहली बार 1990 में जनता दल के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था. इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. लगातार जीत दर्ज करते हुए करीब 36 वर्षों तक सत्ता के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखा. अपने लंबे राजनीतिक सफर में वे कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वर्ष 1991 में ऊर्जा राज्य मंत्री के रूप में शुरुआत करने के बाद जल्द ही उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया. 1995 में पुनः निर्वाचित होने के बाद लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री बने. 1997 में पार्टी विभाजन के दौरान उन्होंने शरद यादव का साथ दिया, जिसके चलते उन्हें मंत्रिमंडल से अलग होना पड़ा. इसके बाद 2000 में जनता दल (यूनाइटेड) से चुनाव जीतकर फिर सत्ता में वापसी की. 2005 से लेकर 2022 तक वे लगातार कैबिनेट मंत्री के रूप में ऊर्जा, वित्त, वाणिज्य कर, उत्पाद, संसदीय कार्य, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभाते रहे. विभिन्न सरकार चाहे महागठबंधन हो या राजग में उनकी भूमिका अहम रही है. सरायगढ़ के मुरली गांव निवासी उनके छोटे भाई रघुनंदन यादव ने बताया कि बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कोसी उच्च विद्यालय, वीरपुर से मैट्रिक, टीएनबी कॉलेज भागलपुर से इंटर और डीएस कॉलेज कटिहार से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने कहा कि उनके भाई की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. परिवार के सदस्य नुनु लाल यादव, राजेश्वर प्रसाद यादव, उपेंद्र यादव, जयप्रकाश यादव, धीरेंद्र प्रसाद यादव सहित पुत्र चंद्रभूषण कुमार, नरेश कुमार, विकास कुमार और स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन