कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, खोले गये 27 फाटक

Updated:
विज्ञापन

रविवार की सुबह जलस्तर में कमी थी, लेकिन बराहक्षेत्र में जल अधिग्रहण बढ़ने के बाद दोपहर तक पानी का स्तर फिर तेजी से बढ़ा

विज्ञापन

वीरपुर. नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर कोसी नदी पर स्पष्ट दिखने लगा है. रविवार की शाम 04 बजे कोसी बराज स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार नदी का जलस्तर 01 लाख 89 हजार 175 क्यूसेक दर्ज किया गया. जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते कोसी बराज के 27 फाटक खोल दिए गए हैं. सुगम सिंचाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूर्वी कोसी मुख्य नहर में 8,000 क्यूसेक और पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में 6,200 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बारिश से नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. रविवार की सुबह जलस्तर में कमी थी, लेकिन बराहक्षेत्र में जल अधिग्रहण बढ़ने के बाद दोपहर तक पानी का स्तर फिर तेजी से बढ़ा. शाम को हालांकि जलस्तर स्थिर बताया गया, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यदि नेपाल में वर्षा जारी रही तो कोसी का जलस्तर जल्द ही दो लाख क्यूसेक को पार कर सकता है. फिलहाल कोसी नदी के दोनों तटबंध और सभी स्पर एवं स्टर्ड सुरक्षित बताए गए हैं. अभियंताओं की टीम लगातार चौकसी कर रही है और तटबंधों पर सतत निगरानी रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन