ePaper

प्रतिमा स्थापना को लेकर मरीचा से निकाली गयी कलश यात्रा

Updated at : 27 Apr 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा स्थापना को लेकर मरीचा से निकाली गयी कलश यात्रा

शहर के विभिन्न मंदिरों का श्रद्धालुओं ने किया भ्रमण

विज्ञापन

– शहर के विभिन्न मंदिरों का श्रद्धालुओं ने किया भ्रमण – 30 अप्रैल को मरीचा शिव मंदिर प्रांगण में प्रतिमाओं की होगी स्थापना सुपौल. सुपौल नगर परिषद से सटे दक्षिण मरीचा गांव में आगामी 30 अप्रैल को श्री गणपति जी, माता पार्वती एवं श्री कार्तिकेय भगवान की प्रतिमाओं की स्थापना के रविवार को भव्य नगर भ्रमण एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इस पावन अवसर पर मरीचा गांव से नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मंदिरों तक प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया. कलश यात्रा की शुरुआत मरीचा शिव मंदिर से हुई, जो भेलाही स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी, सुपौल बड़ी दुर्गा स्थान, गांधी मैदान दुर्गा स्थान, माल गोदाम काली मंदिर, व्यापार संघ स्थित ठाकुरबाड़ी और सोनक स्थित बजरंगबली मंदिर होते हुए पुनः मरीचा शिव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई. यात्रा में श्रद्धालु जयकारों के साथ पूरे रास्ते भक्ति में लीन नजर आए. बड़ी संख्या में नर-नारियों ने कलश यात्रा में भाग लेकर आयोजन को भव्यता प्रदान की. यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया. इस अवसर पर तंत्राचार्य अरुण कुमार झा मुन्ना, वैदिक सोनू झा, पंडित पीयूष झा, पंडित मंगलम झा और पंडित हरिशंकर झा समेत कई विद्वान आचार्य उपस्थित रहे. यजमान के रूप में विमला देवी, रत्नेश्वर पांडे, बुलबुल पांडे, महात्मा विजय देव, रामलखन चौधरी, मुकेश कुमार स्वर्णकार, उमाशंकर देव, विनोद पांडे, गजानंद पांडे, मुन्ना पांडे, जगरनाथ देव, गणपति झा किशनजी सहित मरीचा गांव के समस्त ग्रामीण श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 30 अप्रैल को प्रतिमा स्थापना के अवसर पर विशेष यज्ञ, पूजा और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन