घर से 10 लाख के जेवरात व 50 हजार नकदी चोरी

तिलयुगा नदी किनारे कुछ क्षतिग्रस्त बक्से बिखरे हुए मिले
निर्मली. थाना क्षेत्र के निर्मल बाबा मंदिर से सटे वार्ड नंबर 03 निवासी सुरेंद्र साह उर्फ सुलो के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है. पीड़ित व्यक्ति के अनुसार तकरीबन 10 लाख से अधिक की संपत्ति चोरों ने चुरा लिया. पीड़ित सुरेंद्र साह ने बताया कि रात करीब 11 बजे पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था. रात के करीब 02 बजे जब उनकी नींद खुली तो सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन सुबह 4 बजे जब फिर से नींद खुली तो देखा गया कि घर के कई कमरों में बक्से, पेटियां और अलमीरा टूटे हुए थे. कुछ बक्से गायब थे. चोर घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात व 50 हजार रुपये चुरा ले गए. सुबह टहलने के दौरान लोगों को घर से लगभग 100 मीटर दूर तिलयुगा नदी किनारे कुछ क्षतिग्रस्त बक्से बिखरे हुए मिले. अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बक्सों को वहीं फेंक दिया. बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे. जाते समय बाहर से दरवाजे पर कुंडी लगा दिया था. घटना की सूचना मिलते ही निर्मली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




