भक्तिमय वातारण में धूमधाम से मनाया गया जानकी नवमी महोत्सव

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :26 Apr 2026 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
भक्तिमय वातारण में धूमधाम से मनाया गया जानकी नवमी महोत्सव

कई प्रकार के कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

विज्ञापन

– कई प्रकार के कार्यक्रमों का हुआ आयोजन सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित धतालदास राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में दो दिवसीय मां जानकी नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. महोत्सव का आयोजन “जानकी जन्मोत्सव महोत्सव आयोजन समिति सुपौल एवं “आध्यात्मिक सत्संग समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम के रूप में संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया. जो संध्या में हवन के साथ समापन हो गया. महोत्सव के दौरान दो दिवसीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी की गया. जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कई प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर निर्णायक मंडली को आकर्षित किया. रंगोली प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया. प्रथम अनन्या आर एस एम, द्वितीय प्रदीष्ट प्रिया सेंट जेवियर्स एवं तृतीय साक्षी कुमारी सेंट जेवियर्स रहे. प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया. रंगोली प्रतियोगिता के प्रभारी विनय भगत ने अपने प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाया. वहीं निर्णायक के रूप में अरूण चौधरी ने अपनी निष्पक्षता से एक बेहतर निर्णायक की भूमिका अदा की. दीपोत्सव प्रभारी सुजीत पाठक की अगुवाई में पूरे परिसर में हजारों दीपों को प्रज्वलित किया गया. जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सबसे अधिक दीप महिला मोर्चा भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रुबी जायसवाल द्वारा प्रज्ज्वलित किया गया. दीप प्रज्वलन के बाद समूचा परिसर तेज चमचमाती हुई रौशनी से जगमगा उठा, जो देखने में काफी मनमोहक लग रहा था. कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप जलाओ प्रतियोगिता की प्रभारी रूबी जायसवाल एवं सह प्रभारी योगमाया देवी का प्रयास काफी सराहनीय रहा. निर्णायक मंडली द्वारा दीप जलाओ प्रतियोगिता में भी प्रथम सौम्या शर्मा, सेंट जेवियर्स, द्वितीय रूबी जायसवाल गृहिणी एवं तृतीय प्रतिज्ञा कुमारी सेंट जेवियर्स रहे. इस अवसर पर उपस्थित रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव रामकुमार चौधरी, बाबा रामदास राम-जानकी ठाकुरबाड़ी के अध्यक्ष अरुण चौधरी, कार्यक्रम के संयोजक नलिन जायसवाल, धतालदास राम-जानकी ठाकुरबाड़ी के अध्यक्ष नवीन गुप्ता सचिव शत्रुघ्न चौधरी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से यह कहा कि मां जानकी मिथिला की पहचान ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की महान धरोहर है. ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है.संयोजक नलिन जायसवाल ने कहा कि मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिए इस तरह का महोत्सव अत्यंत आवश्यक है। मिथिला की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि मां जानकी के आदर्श जीवन से समाज में मर्यादा, त्याग और संस्कार की प्रेरणा मिलती है. अखंड राम चरित्र मानस के समापन पूर्व पाठक के रूप में सेवानिवृत्ति हवलदार बिंदेश्वरी शर्मा, सेवानिवृत्ति पुलिस अवर निरीक्षक बमभोला शर्मा, सेवानिवृत शिक्षक देवनारायण चौधरी, सुजाता सिन्हा, सावित्री जायसवाल एवं भाजपा नेता अशोक सम्राट सहित एकल अभियान के रामउद्गार जी, रमण, संगीता सहित कई पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. महोत्सव को सफल बनाने में पूजन हवन के प्रभारी एवं प्रसाद वितरण के प्रभारी हीरा लाल कामत की भी भूमिका अच्छी रही. जबकि मंदिर परिसर की स्वच्छता, साज-सज्जा के प्रभारी सह मंदिर के सचिव की भी भूमिका काफी सराहनीय रही. इनके अलावा रामचरितमानस पाठ के प्रभारी सह मंदिर के कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी ने भी अपने दायित्व का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक किया. उनका योगदान भी सराहना के योग्य रहा. हवन कार्यक्रम में शहर के आम जनों के साथ साथ प्रबुद्ध नागरिकों की भी उपस्थिति रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष कुमार साह, रंजीत कुमार झा, पं भीमशंकर झा, विकास कुमार, विकास जायसवाल, राजीव शक्ति, प्रकाश कुमार जैन, संजय अग्रवाल, राजीव चौधरी, नीतीश, दीपक आदि का सहयोग सराहनीय रहा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन