सुपौल को पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंचा जमशेदपुर

मैच में जमशेदपुर ने सुपौल को 47 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया
– जमशेदपुर व पटना के बीच सेमीफाइनल आज – जमशेदपुर के खालिद आलम बने मैन ऑफ द मैच सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित आउटडोर स्टेडियम में अंतरराज्यीय आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप बी का दूसरा लीग मैच जमशेदपुर बनाम सुपौल के बीच खेला गया. मैच में जमशेदपुर ने सुपौल को 47 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 07 विकेट खोकर 222 रन बनाया. जमशेदपुर के बल्लेबाज सूरज शर्मा ने 52 गेंद पर 05 चौका की मदद से 52 रन बनाया. अनुराग ने 40 गेंद पर 07 चौका की मदद से 45 रन, खालिद आलम ने 30 गेंद पर 05 चौका की मदद से 31 रन, अरविंद ने 14 गेंद पर 01 चौका व 02 छक्का की मदद से 21 रन, अंकित सिंह ने 22 गेंद पर 04 चौका की मदद से 21 रन, करण ने 34 गेंद पर 03 चौका की मदद से 21 रन बनाया. सुपौल की और से गेंदबाज सादिक राजा ने 07 ओवर में 52 रन देकर 02 विकेट प्राप्त किया. वही इजहार, शोभित कुमार, दिवाकर झा, मोहित कुमार व अमरेन्द्र राय ने 01-01 विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल की टीम ने 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी. सुपौल की और से बल्लेबाज अमन यादव ने 94 गेंद पर 09 चौका व 02 छक्का की मदद से शानदार 87 रनों की पारी खेला. जयवर्धन ने 18 गेंद पर 03 चौका व 01 छक्का की मदद से 24 रन, सदिक राजा ने 24 गेंद पर 03 चौका की मदद से 22 रन, दिवाकर झा ने 19 गेंद पर 01 छक्का की मदद से 13 रन बनाया. जमशेदपुर के गेंदबाज खालिद आलम ने 6.3 ओवर में 16 रन देकर 04 विकेट प्राप्त किया. अश्वनी कुमार ने 07 ओवर में 36 रन देकर 03 विकेट प्राप्त किया. निशिकांत व करण ने 01- 01 विकेट प्राप्त किया. मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी खालिद आलम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप बी का सेमीफाइनल मैच पटना बनाम जमशेदपुर के बीच खेला जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




