अंतरजिला हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार व नकदी बरामद
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 26 Apr 2026 7:23 PM
गिरफ्तार अभियुक्त में रूपम कुमार, प्रभाष कुमार, हर्ष कुमार, विकास कुमार, अरविन्द यादव सहित अन्य शामिल हैं
सुपौल. अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया. जिसमें कई अंतरजिला हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय वेश्म में प्रेसवार्ता करते एसपी शरथ आरएस ने कहा कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष टीम द्वारा की गई छापेमारी में कुल 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, वाहन और नकदी बरामद की है. जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2026 (किशनपुर थाना क्षेत्र) तुलापट्टी वार्ड नंबर 02 से 01 पिस्टल, 01 मैगजीन, 01 जिंदा कारतूस, 01 चारपहिया वाहन और 04 मोटरसाइकिल के साथ 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. वहीं 19 अप्रैल 2026 (सुपौल थाना क्षेत्र) डिग्री कॉलेज के पास एक मकान से 03 पिस्टल, 06 मैगजीन, 02 मोबाइल और 02 लाख 08 हजार रुपये नकद के साथ एक अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया. जबकि 19 अप्रैल 2026 (पिपरा थाना क्षेत्र) दीनापट्टी वार्ड नंबर 14 से 01 पिस्टल, 03 मैगजीन, 04 कारतूस और 01 खोखा के साथ 03 तस्कर को गिरफ्तार किया गया. वहीं 24 अप्रैल 2026 (राघोपुर थाना क्षेत्र) हुलास नहर पुल के पास से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा गोली, 05 अर्द्ध-निर्मित पिस्टल, 01 मोटरसाइकिल और 02 मोबाइल बरामद, 02 आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त में रूपम कुमार, प्रभाष कुमार, हर्ष कुमार, विकास कुमार, अरविन्द यादव सहित अन्य शामिल हैं. आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपी अरविन्द यादव के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत खगड़िया जिले में मामला दर्ज है. पुलिस अब बरामद हथियारों के लिंक, आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की पहचान में जुटी है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










