ePaper

बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, 15 मई तक अधिकांश योजनाएं पूर्ण करने का निर्देश

Updated at : 09 May 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, 15 मई तक अधिकांश योजनाएं पूर्ण करने का निर्देश

कौशिकी भवन के सभागार में वीरपुर अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, वीरपुर. कौशिकी भवन के सभागार में वीरपुर अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में बाढ़ नियंत्रण व जल निःसरण विभाग के मुख्य अभियंता वरुण कुमार तथा अधीक्षण अभियंता संजय कुमार सहित जल संसाधन विभाग के छहों डिवीजन के अभियंता उपस्थित थे. बैठक के दौरान डीएम कौशल कुमार ने मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता से बाढ़ पूर्व कराए जा रहे कटाव निरोधक कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष बचे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाये, ताकि बाढ़ के दौरान तटबंधों और स्परों पर किसी प्रकार का नुकसान न हो. कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अभियंता वरुण कुमार ने डीएम कौशल कुमार को और अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने एसडीएम नीरज कुमार को पौधा भेंट कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. बैठक में बताया गया कि तकनीकी कारणों से कुछ योजनाओं की शुरुआत में विलंब हुआ है, लेकिन अब उन कार्यों को युद्धस्तर पर संपन्न कराया जा रहा है. मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि बाढ़ अवधि शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगे. पत्रकारों से बात करते हुए डीएम कौशल कुमार ने कहा कि आगामी माह से फ्लड सीजन शुरू हो रहा है और उससे पहले पिछले फ्लड सीजन के बाद स्वीकृत 118 कटाव निरोधक योजनाओं को पूर्ण कराना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में से अधिकतर कार्य 15 मई तक पूरे कर लिए जायेंगे. सिर्फ चार से पांच योजनाएं ही हैं, जिनका एग्रीमेंट देर से हुआ था, जिन्हें 30 मई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी छह डिवीजन के साथ समीक्षा हो चुकी है और जिला प्रशासन आगामी बाढ़ सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस अवसर पर कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता बबन पांडेय, कुसहा डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सहनी सहित संबंधित विभागों के एसडीओ और जेई भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन