एम-आशा एप्प पर सर्वे प्रविष्ट करने का दिया गया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

आशा दिवस के अवसर पर आशा की हुई बैठक

विज्ञापन

– आशा दिवस के अवसर पर आशा की हुई बैठक त्रिवेणीगंज. अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में आशा दिवस के अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुमंडलीय अस्पताल क्षेत्र में कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ताओं ने पांच चरणों में भाग लिया. अस्पताल प्रबंधक एस अदीब अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि आशा दिवस के मौके पर पांच चरणों में बैठक आयोजित की जा रही है. जिसमें यह पांचवां चरण था. इस चरण में करीब 60 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य को सुदृढ़ करना है. आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सर्वे करते हुए प्रत्येक जानकारी को “एम-आशा” ऐप पर दर्ज करें. साथ ही सर्वे रजिस्टर में भी प्रविष्टि सुनिश्चित करें. बैठक के दौरान आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए लू से बचाव और उससे संबंधित बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया गया. आशा को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और लू से बचाव के उपाय बताएं. इसके साथ ही पछुआ हवा के कारण आग लगने की बढ़ती संभावना को देखते हुए भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई. लोगों को यह भी बताया जाए कि वे सुबह के समय ही भोजन तैयार कर लें, ताकि दिन में आग लगने की संभावनाओं से बचा जा सके. बैठक में आशा को अपने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान को और तेज करने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन