किसान चौपाल में नयी तकनीक से खेती करने के लिये किया प्रेरित

Updated at : 07 Jul 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

चौपाल में पंचायत के सभी वर्ग के किसान एवं प्रतिनिधि शामिल हुए

विज्ञापन

रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर एवं भीमनगर पंचायत में सहायक तकनीकी प्रबंधक सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किसान का चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में पंचायत के सभी वर्ग के किसान एवं प्रतिनिधि शामिल हुए. सहायक तकनीकी प्रबंधक ने बताया कि अभी खरीफ फसल के लिए सभी तरह के बीज प्रखंड कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है. अनुदान की राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी. उन्होंने किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर किसान सलाहकार पवन कुमार, उमेश प्रसाद मेहता, प्रमोद कुमार, महंथी मेहता, नुनू मेहता, राजकुमार मेहता, मोहन मेहता, माला कुमारी, किरण कुमारी, नीलम कुमारी, जगदीश यादव, देवन शर्मा, ओमप्रकाश पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन