गैस एजेंसी व खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, आवश्यक निर्देश जारी

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में स्टॉक पंजी, वितरण प्रक्रिया एवं मूल्य सूची का अवलोकन किया गया

विज्ञापन

सुपौल. जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया, ताकि उपभोक्ताओं को सुचारू एवं पारदर्शी सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें. इसी क्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राघोपुर द्वारा गणपति गैस एजेंसी सिमराही का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण रजिस्टर, उपभोक्ताओं को आपूर्ति की स्थिति एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई. संबंधित संचालक को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं हो. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली द्वारा कैलाश एचपी गैस एजेंसी निर्मली का भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में स्टॉक पंजी, वितरण प्रक्रिया एवं मूल्य सूची का अवलोकन किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने एजेंसी संचालक को पारदर्शिता बनाए रखने एवं निर्धारित दर पर ही गैस वितरण करने के निर्देश दिए. इसके अतिरिक्त शुभ लक्ष्मी स्वीट्स कॉर्नर लोहियानगर चौक का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई. प्रतिष्ठान संचालक को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे. किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन