ePaper

राघोपुर में सड़क हादसे में मासूम की मौत, माता-पिता घायल

Updated at : 01 Apr 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
राघोपुर में सड़क हादसे में मासूम की मौत, माता-पिता घायल

बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत अंतर्गत सल्हेश मंदिर के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई. जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड नंबर 04 निवासी मनोज कुमार साह अपनी पत्नी हीरा देवी और अपने एक वर्षीय इकलौते पुत्र मिथलेश कुमार को डॉक्टर से दिखाने के लिए सुपौल जा रहे थे. इसी दौरान धरहरा सल्हेश मंदिर के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम बच्चा बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा, जबकि उसके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. मां हीरा देवी अपने बच्चे को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं, जिन्हें परिजन सांत्वना देने का प्रयास कर रहे थे. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन