ePaper

लोगों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

Updated at : 30 Aug 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को दी गयी योजनाओं की जानकारी

10 सितंबर को होगा निर्मली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन

विज्ञापन

विधायक ने शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के विभिन्न गांवों का किया दौरा 10 सितंबर को होगा निर्मली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के विभिन्न गांवों का शनिवार को विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया. इस दौरान विधायक ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. विधायक ने शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत के रामनगर, लक्ष्मीपुर, नवीपुर, शाहपुर गांव के विभिन्न वार्डों का दौरा किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है. गांवों में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को लाभ दिया जा रहा है. सरकार बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त कर दिया है. गांव के प्रत्येक वार्डों में सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल का निर्माण कराया गया है. छात्र-छात्राओं को गांव से बाहर उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़े इसके लिए प्रत्येक पंचायत में ही हाई स्कूल खोले गए हैं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर विकास किए हैं. उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को निर्मली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है. उन्होंने लोगों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता, मुखिया विजय यादव, मनोज यादव, किशोर ठाकुर, शंभू प्रसाद सिंह, फुल कुमार पौद्दार, सुरेन्द्र पांडे, शिव नारायण पांडेय, बम बोली यादव, सरोज ठाकुर, कामेश्वर सिंह, भरत मंडल, राम प्रकाश पौद्दार, गंगा मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन