ePaper

इंपैक्ट : अनुमंडल अस्पताल में प्रशासनिक बदलाव, डॉ सुशील कुमार को सौंपा गया वित्तीय प्रभार

Updated at : 24 May 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
इंपैक्ट : अनुमंडल अस्पताल में प्रशासनिक बदलाव, डॉ सुशील कुमार को सौंपा गया वित्तीय प्रभार

प्रभात खबर में 20 मई को प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी खबर

विज्ञापन

– प्रभात खबर में 20 मई को प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी खबर वीरपुर. अनुमंडल अस्पताल में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने वरीयता के आधार पर जनरल सर्जन डॉ सुशील कुमार को अस्पताल का वित्तीय प्रभार सौंपा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पत्र में उन्हें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी तथा प्रभारी उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है. विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि तत्कालीन उपाधीक्षक डॉ शैलेन्द्र दीपक अविलंब अपना वित्तीय प्रभार डॉ सुशील कुमार को सौंप दें. गौरतलब है कि डॉ शैलेन्द्र दीपक के वित्तीय प्रभार में रहने को लेकर हाल ही में बसंतपुर प्रखंड के 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्यों ने आपत्ति जताई थी. इस मुद्दे को 20 मई को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था. विवादों में रहा अस्पताल प्रशासन बीते कुछ दिनों में अनुमंडल अस्पताल ममता कर्मियों और सुरक्षा गार्ड की बहाली को लेकर भी विवादों में घिरा रहा है. स्थानीय लोगों ने ममता की बहाली में अनियमितताओं का आरोप लगाया था. इसके अलावा बिना लाग बुक के आउटसोर्सिंग माध्यम से लाखों रुपये के भुगतान का मामला भी प्रकाश में आया था, जिसे लेकर विभागीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए. मामला उजागर होने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ और डॉ शैलेन्द्र दीपक को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया. हालांकि ममता व गार्ड की बहाली और वित्तीय अनियमितता जैसे गंभीर मुद्दों की विस्तृत जांच अब भी लंबित है, जिसे लेकर आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भी नजर बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नए प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में अस्पताल की व्यवस्था सुधरेगी और पारदर्शिता कायम होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन