मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती नवरात्रा संपन्न

Updated:
विज्ञापन

पूजा संपन्न होने के बाद शनिवार को मंदिर परिसर से भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया

विज्ञापन

सुपौल. चैती नवरात्र के अवसर पर चकला निर्मली स्थित दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा का धूमधाम से आयोजन किया गया. पूजा संपन्न होने के बाद शनिवार को मंदिर परिसर से भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. वार्ड नंबर 07 चकला निर्मली स्थित चैती दुर्गा मंदिर से निकली विसर्जन यात्रा लोहिया नगर, स्टेशन चौक, महावीर चौक, कोसी कॉलोनी चौक आदि चौक-चौराहों व मुख्य सड़कों का भ्रमण करते हुए चकला निर्मली स्थित तालाब पहुंची. जहां नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गयी. विसर्जन यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में जबरदस्त उमंग व उत्साह का माहौल था. बैंड की धुन पर नाचते-गाते व माता के जयकारे लगाते युवाओं की टोली चल रही थी. वहीं सड़क किनारे बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु माता का दर्शन कर रहे थे. विसर्जन जुलूस में पूजा कमेटी के अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, सचिव प्रभात सिंह, वार्ड पार्षद मनीष कुमार सिंह उर्फ मनमन, अभय मिश्रा, जयंत मिश्रा, सचिन चौधरी, अनुनय ठाकुर, नवनीत मिश्रा, शशि कुमार, साकेत सिंह, डॉ डीके मिश्रा, तुषार ठाकुर, नवीन कुमार, दीपक सिंह, चंदन कुमार, मयंक सिंह, अंकित कौशिक समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन