भगवान श्रीराम की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

Updated:
विज्ञापन
भगवान श्रीराम की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

युवा-युवतियां समेत सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए

विज्ञापन

वीरपुर. रामनवमी के अवसर पर रामनवमी कमेटी द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा बनाई गई थी. जिसका बुधवार को हहिया धार में विसर्जन कर दिया गया. जानकारी देते हुए वीरपुर राम जानकी मंदिर के पुजारी कौशिकी नाथ पाण्डेय ने बताया कि रामनवमी को लेकर कमेटी के द्वारा भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाई गई थी. जिसे रामनवमी के दौरान शोभायात्रा के क्रम में पूरे नगर भ्रमण कराया गया था. बुधवार की रात इस प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ शहर से पूरब हहिया धार में विसर्जन कर दिया गया. इसी क्रम में प्रतिमा को मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ निकाला गया और कौशिकी भवन और थाना के रास्ते गोल चौक पर लाया गया. फिर गोल चौक से मेन रोड के रास्ते नगर भ्रमण और बाजार का भ्रमण कराया गया. रात्रि करीब 10 बजे प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया. युवा-युवतियां समेत सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन