ePaper

मानवाधिकार संगठन की पहल से प्रेमी युगल की हुई शादी

Updated at : 03 May 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
मानवाधिकार संगठन की पहल से प्रेमी युगल की हुई शादी

शादी के अवसर पर मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दोनों पक्षों के कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे

विज्ञापन

वीरपुर. भीमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज गांव में प्रेमी युगल के प्रेम संबंध को सामाजिक स्वीकृति दिलाने में मानवाधिकार सुरक्षा शक्ति संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संगठन की पहल पर रानीगंज निवासी सजन मंडल की पुत्री अनिता कुमारी और सुरेंद्र मंडल के पुत्र रूपेश मंडल ने वीरपुर के राम जानकी मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कर लिया. अनिता और रूपेश के बीच बीते कई महीनों से प्रेम संबंध था और दोनों विवाह करना चाहते थे. हालांकि परिजनों की असहमति के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा था. दोनों परिवारों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मानवाधिकार सुरक्षा शक्ति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रंजीत पासवान ने हस्तक्षेप किया और मामले को सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभाई. रंजीत पासवान ने दोनों पक्षों से शांतिपूर्ण बातचीत कर आपसी सहमति बनवाई और सामाजिक मर्यादा के अंतर्गत मंदिर में विवाह की व्यवस्था की. उन्होंने कहा, हमारा संगठन उन युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है, जो आपसी रजामंदी से विवाह करना चाहते हैं लेकिन सामाजिक या पारिवारिक दबाव के कारण बाधाओं का सामना कर रहे हैं. शादी के अवसर पर मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ-साथ मानवाधिकार संगठन के सदस्य और दोनों पक्षों के कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन