पीएम आवास निर्माण कार्य में बेहतर उपलब्धि हासिल करने के लिए बीडीओ हुए सम्मानित

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :28 Apr 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास निर्माण कार्य में बेहतर उपलब्धि हासिल करने के लिए बीडीओ हुए सम्मानित

सम्मान आवास कार्यालय के पूरी टीम का सम्मान है.

विज्ञापन

छातापुर बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता पीएम आवास निर्माण कार्य में बेहतर उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किये गए हैं. पटना स्थित उर्जा स्टेडियम में ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा शनिवार को आयोजित कार्यशाला में बीडीओ को प्रशस्तिपत्र दिया गया. वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में प्राप्त संयुक्त लक्ष्य के विरुद्ध आवास निर्माण को धरातल पर बेहतर ढंग से उतारने के लिए चयनित 10 बीडीओ में एक छातापुर बीडीओ डॉ गुप्ता भी हैं. इस संदर्भ में बीडीओ डॉ गुप्ता ने सम्मान देने के लिए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान आवास कार्यालय के पूरी टीम का सम्मान है. जिन्होंने उनके मार्गदर्शन में दिन रात मेहनत कर इस सम्मान का हकदार बनाया. संयुक्त लक्ष्य के तहत बीते आठ महीने के अंदर चार हजार लाभुकों को प्रथम किस्त तथा 16 सौ लाभुकों को द्वितीय किश्त की राशि उसके खाते में हस्तांतरित की गई. एक हजार आवास का निर्माण पूर्ण करा लिया गया है. जुलाई के अंतिम सप्ताह तक आवास निर्माण के पूर्ण लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन