समाहरणालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दी दिवस

Updated:
विज्ञापन

समारोह में हिन्दी भाषा के संवर्धन और इसके व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया

विज्ञापन

सुपौल. जिले में रविवार को हिन्दी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. अपर मुख्य सचिव, मंत्री मंडल सचिवालय विभाग, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित इस समारोह में जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मियों से व्याख्यान, कविता पाठ एवं विचार-विमर्श में शामिल होने का अनुरोध किया. कार्यक्रम के दौरान इच्छुक कवियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिन्दी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (जिला सामान्य शाखा), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और कवि मौजूद थे. समारोह में हिन्दी भाषा के संवर्धन और इसके व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन