तेज आंधी से भीमनगर में तबाही, दीवार गिरने से महिला समेत आठ लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
तेज आंधी से भीमनगर में तबाही, दीवार गिरने से महिला समेत आठ लोग घायल

घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल भीमनगर में भर्ती कराया गया,

विज्ञापन

वीरपुर सीमावर्ती क्षेत्र भीमनगर में बीती रात लगभग 12 बजे आई तेज धूल भरी आंधी ने भारी तबाही मचाई. आंधी के कारण कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए. भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में सहरसा चौक के समीप राम प्रकाश महतो के घर पर एक मंजिला मकान की दीवार टूटकर गिर पड़ी. हादसे में घर की छत का एस्बेस्टस भी टूट गया और मलबा घर के अंदर आ गिरा, जिससे परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के वक्त घर में मौजूद महिला और बच्चे आराम कर रहे थे. अचानक दीवार गिरने से 45 वर्षीय राम प्रकाश महतो, उनकी पत्नी 40 वर्षीय गीता देवी, 26 वर्षीय रिंकी कुमारी, 18 वर्षीय सरिता कुमारी, 17 वर्षीय आरती कुमारी, 16 वर्षीय सुजीत कुमार, साढ़े तीन वर्षीय रियांश कुमार और ढाई वर्षीय अनिता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल भीमनगर में भर्ती कराया गया, जहां सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. इसके अलावा, भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11, 13 और 14 में भी तेज आंधी के चलते कई घरों की टिन की छतें और दुकानों की छतें उड़ गईं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी से भारी नुकसान हुआ है और कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं. प्रशासन की ओर से नुकसान के आकलन और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन