जनता दरबार में 10 मामले की सुनवाई, दो का निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

शेष मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी

विज्ञापन

निर्मली. अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी विजय प्रताप ने की. मौके पर राजस्व अधिकारी शाहिना बेगम और थानाध्यक्ष सियावर मंडल भी उपस्थित रहे. जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े 02 नए मामले आए. जबकि पूर्व से लंबित 10 मामलों की सुनवाई की गई. अंचलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में 02 मामलों का निष्पादन आपसी सहमति से किया गया है. शेष मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन