विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ बेबी शो का आयोजन, नन्हे प्रतिभागियों ने जीता सबका दिल

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सह रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष सावन कुमार ने किया

विज्ञापन

सुपौल. इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल सुपौल में स्वस्थ बेबी शो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सह रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष सावन कुमार ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी मो हारूण रशीद, विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन सह उपाध्यक्ष डॉ बाबू साहेब झा, नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा राघव तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ शांति भूषण सिंह शामिल रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईएमए के सचिव डॉ ओपी अमन, डॉ राजाराम गुप्ता, डॉ विनय कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ एएसपी सिन्हा, डॉ दिगंत मिश्रा, डॉ ठाकुर प्रसाद एवं हेल्थ मैनेजर अभिनव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित थीम “स्वस्थ के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” के अनुरूप सभी ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया. प्रतियोगिता के विजेता 0 से 1 वर्ष वर्ग में प्रथम आयंश कुमार, द्वितीय अलपीया प्रवीण तृतीय आराध्या कुमारी रही. वहीं 01 से 03 वर्ष वर्ग में प्रथम आदित्य चौधरी, द्वितीय आदर्श आनंद तृतीय मो हमदन जबकि 03 से 05 वर्ष वर्ग में प्रथम कृतिका, द्वितीय पार्थ कुमार एवं तृतीय राशि कुमार रहे. सभी विजेता बच्चों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रेड क्रॉस एवं आईएमए के सदस्यों की सराहना की. वहीं वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, सचिव रामकुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अभय तिवारी सहित अनेक सदस्यों एवं आजीवन सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया. कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस द्वारा सदर अस्पताल सुपौल को 200 डिजिटल ऑक्सीमीटर प्रदान करने की घोषणा की गई. जिसे सभी ने मानवीय सेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया. अंत में रेड क्रॉस सचिव रामकुमार चौधरी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन एक छोटा प्रयास है, जिसे भविष्य में और व्यापक स्तर पर करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन