नो मेंस लैंड में बने हनुमान मंदिर को किया जायेगा स्थानांतरित

Updated:
विज्ञापन

प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि सीमा क्षेत्र के नियमों के तहत यहां बने हनुमान मंदिर को हटाना जरूरी है

विज्ञापन

कुनौली. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कुनौली बॉर्डर के नो मेंस लैंड में बने हनुमान मंदिर का स्थान परिवर्तन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है. स्थानीय प्रशासन की टीम मंगलवार को कुनौली बॉर्डर के नो मेंस लैंड पर पहुंची. प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि सीमा क्षेत्र के नियमों के तहत यहां बने हनुमान मंदिर को हटाना जरूरी है. निर्मली अनुमंडल पदाधिकारी धीरज सिन्हा ने कहा कि नो मेंस लैंड पर किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण नियमों के खिलाफ है. इसलिए मंदिर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से समय की मांग की. प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश यादव और मुखिया दिलीप रजक ने कहा कि मंदिर को आपसी सहमति और शांति बनाए रखते हुए स्थानांतरित किया जाएगा. लेकिन इसके लिए कम से कम एक सप्ताह का समय दिया जाए. प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की बात को सुनते हुए स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का भरोसा दिया है. इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजू रंजन, अंचल व राजस्व अधिकारी शाहीन बेगम, प्रखंड विकास पदाधिकारी आरुषि शर्मा, कुनौली थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट जितेंद्र झा समेत नेपाल एपीएफ पुलिस, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन