व्यापारियों की बैठक में जीएसटी सुधार पर चर्चा, स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगान और भारत माता की जयकारों के साथ हुई

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित एक होटल परिसर में शुक्रवार की रात व्यापारियों व उद्यमियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगड़िया ने किया, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव और मंच संचालन नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने किया. बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रगान और भारत माता की जयकारों के साथ हुई. इसके बाद अतिथियों का स्वागत मिथिला पाग, शॉल और फूलमाला पहनाकर किया गया. राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जे सिंधी ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट और जीएसटी सुधार से देशवासियों को लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी. उन्होंने इसे मिडिल क्लास और न्यू मिडिल क्लास के लिए मील का पत्थर बताते हुए हर घर और दुकान में स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग का आह्वान किया. कार्यक्रम संयोजक सचिन माधोगड़िया ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से छोटे कारोबारियों को नई ऊर्जा मिली है और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने सभी से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने की अपील की. सीए सोनू पंसारी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि देशभर में समान दाम पर सामान उपलब्ध कराना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है. भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव ने कहा कि जीएसटी सुधार हर वर्ग के लिए लाभकारी है. वहीं, प्रो बैद्यनाथ भगत और उमेश गुप्ता ने इसे मील का पत्थर बताया. बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्यमी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से महामाया चौधरी, प्रशांत वर्मा, विजय मंडल, श्याम सुंदर, प्रमोद, व्यापार संघ अध्यक्ष ललित जायसवाल, उपाध्यक्ष दिलीप पूर्वे, राधेश्याम भगत, कमलेश प्रधान, लड्डू गुप्ता, मो सलाउद्दीन, मयंक गुप्ता, किशोर दास, प्रभु स्वर्णकार, संत अमरजीत, बुधु दास, घनश्याम गुप्ता, कुंदन चौधरी सहित कई लोग शामिल थे. बैठक के अंत में व्यापारियों ने जीएसटी सुधार को ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया और सर्वसम्मति से स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन