गुलाबदास ठाकुरबाड़ी से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, अघोरी टीम रहा आकर्षण का केंद्र

Updated at : 28 Mar 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
गुलाबदास ठाकुरबाड़ी से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा, अघोरी टीम रहा आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा के दौरान महिलाओं तथा बच्चों के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिला

विज्ञापन

राघोपुर. रामनवमी के मौके पर शनिवार को सिमराही बाजार स्थित गुलाबदास ठाकुरबाड़ी के प्रांगण से भव्य व ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें राघोपुर, सिमराही, करजाईन, गद्दी, गनपतगंज, हुलास सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर इसे काफी आकर्षक व भव्य बना दिया. शोभायात्रा के दौरान महिलाओं तथा बच्चों के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिला. लगभग एक किलोमीटर से लंबी शोभायात्रा के दौरान रामभक्तों के हाथ में मौजूद भग्वा ध्वज पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया. शोभायात्रा के दौरान धार्मिक हर्षोल्लास और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. राम के जीवन और कार्यों का गुणगान करते हुए यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र का भ्रमण किया. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यह शोभायात्रा जिस भी मार्ग से गुजरी आसपास के लोग इसमें शामिल होकर इस ऐतिहासिक शोभायात्रा का हिस्सा बनते गए. शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय गुलाबदास ठाकुरबाड़ी के प्रांगण से करीब एक बजे दिन में की गई. जो ठाकुरबाड़ी से निकलकर एनएच 27 के रास्ते पुराना सिनेमा हॉल के समीप से मुड़कर पुनः एनएच 27 के रास्ते जेपी चौक तक पहुंची. इसके बाद एनएच 106 के रास्ते करजाईन रोड होते हुए पावर ग्रिड के समीप से मुड़कर रेफरल अस्पताल रोड होते हुए पुनः जेपी चौक पहुंची. जहां से पिपराही रोड होते हुए धोबी टोला के समीप से पेट्रोल पम्प के पास पहुंची. वहां से एनएच 106 के रास्ते राघोपुर पोस्ट ऑफिस के पास से मुड़कर पुनः एनएच 106 के रास्ते सिमराही जेपी चौक के पास से मुड़कर एनएच 27 होते हुए गांधी नगर से मुड़कर पुनः जेपी चौक आकर कुछ देर कार्यक्रम आयोजित करने के बाद मंदिर प्रांगण आकर यात्रा का समापन किया गया. जिसके बाद सभी रामभक्तों ने पुनः मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर यात्रा का विधिवत समापन किया. शोभायात्रा से एक दिन पूर्व शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में रामायण पाठ, भजन कीर्तन और धार्मिक संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसके बाद शनिवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की तस्वीरों और प्रतिमाओं के साथ यात्रा की शुरुआत की. यात्रा में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान, मां काली, जामवंत आदि की झांकियां मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहा. साथ ही, रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप में दिखाया गया. शोभायात्रा के दौरान राम, सीता, हनुमान, नारद, मां काली आदि देवी देवताओं की भव्य झांकिया शोभायात्रा में अनोखा छठा बिखेर रहा था. खासकर उक्त देवी देवताओं में प्रतिमूर्ति के रूप में सजे बच्चे व कलाकार इसे जीवंत रूप दे रहे थे. शोभायात्रा में मौजूद सभी झांकियां आकर्षक का केंद्र बना हुआ था. इसके अलावा अघोरी की टीमों द्वारा विभिन्न जगहों पर रुककर अद्भुत प्रदर्शन किया. जो लगातार रामभक्तों में जोश भरने का काम कर रहा था. इस आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए थे. शहर भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी ताकि यात्रा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मार्गों पर वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई थी. सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, बीडीओ सत्येंद्र कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय सहित करजाईन थानाध्यक्ष, पिपरा थानाध्यक्ष, भीमपुर थानाध्यक्ष सहित राघोपुर पुलिस बल तथा जिला सशस्त्र बल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद दिखे. जिन्होंने शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह संभाले रखा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन