रामलीला का भव्य शुभारंभ, नारद संवाद से शुरू हुआ 10 दिवसीय आयोजन

पूरे मैदान में धार्मिक भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल रहा
पिपरा. नवरात्रि के पावन अवसर पर पिपरा मुख्यालय स्थित विनोबा मैदान में सोमवार संध्या को रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ धूमधाम से हुआ. वृंदावन से आए दाऊजी रामलीला मंडली द्वारा आयोजित यह 10 दिवसीय कार्यक्रम 22 सितंबर से शुरू होकर आगामी 01 अक्टूबर तक चलेगा. प्रतिदिन शाम 07 बजे से रामलीला मंचन किया जाएगा. रामलीला का उद्घाटन दुर्गा पूजा समिति, पिपरा के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानाध्यापक बद्रीनारायण गुप्ता ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय जनता मौजूद रही. उद्घाटन समारोह में मंच पर उपस्थित अतिथियों को पीतांबरी वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. आरती के पश्चात रामलीला का मंचन नारद संवाद से प्रारंभ हुआ. पूरे मैदान में धार्मिक भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल रहा. रामलीला देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक उमड़ी रही. इस अवसर पर पूर्व मुखिया रामचंद्र चौधरी, उपमुख्य पार्षद अरुण गुप्ता, शंकर प्रसाद चौधरी, वसंत गुप्ता, एम वली, योगेंद्र मंडल, शिव शंकर झा उर्फ बुच्चन झा, नवीन कुमार गुप्ता, मनोज दे, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजकुमार पौद्दार, आशीष गुप्ता, अमित कुमार टिंकू, सनी गुप्ता, दिलखुश डे, विनोद साह, जेपी समेत कई समाजसेवी और समिति के सदस्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




