रेडीमेड गारमेंट्स दुकान से एक लाख का सामान चोरी

Updated:
विज्ञापन

व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है

विज्ञापन

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसरमा चौक के समीप स्थित एक शृंगार एवं रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान के छत का एलबेस्टर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित दुकानदार रोशन कुमार ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह गुरुवार की देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. शुक्रवार सुबह करीब 09 बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान की छत का एलबेस्टर हटा हुआ है और अंदर का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा है. काउंटर, अलमारी और शेल्फ में रखे कपड़े व शृंगार सामग्री गायब था. यह दृश्य देखकर वे काफी स्तब्ध रह गए. दुकानदार ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान से रेडीमेड कपड़े, शृंगार का सामान सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य की सामग्री चुरा ले गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया तथा सदर थाना पुलिस को भी जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने छत के रास्ते प्रवेश, बिखरे सामान और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच की. वही पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. इस चोरी की घटना की खबर फैलते ही परसरमा चौक सहित आसपास के व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है. दुकानदारों का कहना है कि चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन