ePaper

वार्ड सदस्य सहित चार युवक कट्टा व शीशम की लकड़ी के साथ गिरफ्तार

Updated at : 04 Jul 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

थाना पुलिस ने बुधवार रात गश्ती के दौरान वार्ड सदस्य समेत चार युवकों को एक कट्टा व शीशम की लकड़ी के साथ हिरासत में लिया

विज्ञापन

जदिया. थाना पुलिस ने बुधवार रात गश्ती के दौरान वार्ड सदस्य समेत चार युवकों को एक कट्टा व शीशम की लकड़ी के साथ हिरासत में लिया. यह कार्रवाई मध्य विद्यालय फुलकहा के पास की गयी. रात्रि गश्ती के दौरान, पुलिस ने दो ट्रैक्टरों पर लदी शीशम लकड़ी को संदिग्ध पाकर रोका. पुलिस की उपस्थिति का भांपते ही चारों युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गये युवकों में जदिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य मनीष कुमार के पास से एक कट्टा बरामद हुआ. अन्य आरोपित त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 13 के अशोक कुमार यादव, मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के सरहद वार्ड नंबर 01 के जितेंद्र कुमार, और गौरव कुमार हैं. पूछताछ के दौरान, विवादित जमीन से चोरी-छिपे शीशम की लकड़ी काटने की बात सामने आयी. पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन