चार सैरात की विधिवत हुई नीलामी, ऊंचे बोली लगाने वालों को मिली सैरात

Updated at : 24 Mar 2026 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
चार सैरात की विधिवत हुई नीलामी, ऊंचे बोली लगाने वालों को मिली सैरात

नीलामी की प्रक्रिया में कुल पांच संवेदकों ने भाग लिया

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को विभिन्न सैरात की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई. नीलामी की प्रक्रिया मुख्य पार्षद सुशील कुमार की मौजूदगी और ईओ देवर्षि रंजन की मौजूदगी में शुरू की गई. जहां सबसे पहले बस स्टैंड के सैरात की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई. नीलामी की प्रक्रिया में कुल पांच संवेदकों ने भाग लिया. सरकारी न्यूनतम बोली 13 लाख 39 हजार 667 रुपए के निर्धारित राशि से बोली की प्रक्रिया शुरू की गई. संवेदक सुमन कुमार राउत, सुमित कुमार सोनी, धीरेन्द्र कुमार मरवैता, शम्स तबरेज व केतन कुमार ने एक-एक कर बोली लगाई. चार राउंड के बाद सुमित कुमार सोनू की अंतिम बोली 13 लाख 46 हजार 500 रुपए में बस स्टैंड की सैरात घोषित कर दी गई. इसके बाद वीरपुर हटिया की बोली 9 लाख 99 हजार 925 रुपए से शुरू की गई. हटिया में सात लोगों ने बोली लगानी शुरू की. हटिया की अंतिम बोली धीरेन्द्र कुमार मरवेता ने 10 लाख 09 हजार 500 रुपए की लगाई. इसके अलावे वीरपुर गोल चौक गुदरी की बोली 5 लाख 95 हजार 333 रुपये से शुरुआत की गई. अंतिम बोली सुमन कुमार राउत ने 6, लाख 03 हजार 500 रुपए की लगाई. सार्वजनिक शौचालय की बोली 34 हजार 500 से शुरू की गई. अंतिम बोली सुमन कुमार राउत ने 38 हजार रुपए की लगाई. जानकारी देते हुए ईओ देवर्षि रंजन ने बताया कि सिर्फ एक सैरात की नीलामी नहीं हो सकी है. उसके अलाव विभिन्न चार सैरात की नीलामी विधिवत कर दी गई है. नीलामी की प्रक्रिया में वार्ड पार्षद कमल सिंह, अनिल भुसकुलिया, लेखपाल सत्यनारायण चौधरी समेत संवेदक मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन