ePaper

स्व अमरेंद्र यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, मधुबनी बना विजेता

Updated at : 19 Aug 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
स्व अमरेंद्र यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, मधुबनी बना विजेता

मैदान पर मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों का उत्साह देखने लायक था

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 स्थित मध्य विद्यालय डपरखा प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय स्व अमरेंद्र यादव मेमोरियल अनुमंडल स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार की शाम खेला गया. रोमांचक फाइनल में मधुबनी की टीम ने पुरीख सहरसा को 2–1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला. पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल दागकर स्कोर बराबर कर लिया. हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में मधुबनी के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए दूसरा गोल किया और टूर्नामेंट जीत लिया. मैदान पर मौजूद बड़ी संख्या में दर्शकों का उत्साह देखने लायक था. हर गोल पर गूंजती तालियों और जयकारों ने माहौल को और रोमांचक बना दिया. टूर्नामेंट का उद्घाटन राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, समाजसेवी राजेंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष अश्विनी कुमार उर्फ डब्लू, ई विजय कुमार, सानू यादव, नवीन कुमार उर्फ बोआ और त्रिलोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मैच के निर्णायक की भूमिका पूर्व प्रखंड प्रमुख छोटेलाल यादव और धीरेंद्र यादव उर्फ भूषण ने निभाई, जबकि कमेंट्री शैलेंद्र यादव और प्रद्युम्न कुमार ने की. समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. साथ ही खिलाड़ियों को बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट गोलर और बेस्ट डिफेंडर की ट्रॉफी भी दी गई. आयोजक सानू यादव और रानू कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया. आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को और भव्य रूप देने की योजना है. अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है. टूर्नामेंट को सफल बनाने में रवि स्टार, मिनकेश कुमार, त्रिलोक कुमार, सानू कुमार, शैशव कुमार, ईश्वर प्रकाश, देवगन कुमार, आदित्य, ज्योतिष, राजीव, मुकेश, गणेश, बबलू, पिंकू, चिक्कू सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन