ePaper

औचक निरीक्षण में पांच शिक्षक मिले स्कूल से गायब

Updated at : 31 May 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में पांच शिक्षक मिले स्कूल से गायब

विद्यालय के शिक्षक उपस्थिति पंजी का भी जांच पड़ताल किया.

विज्ञापन

बलुआ बाजार. बलुआ पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय गुलामी का शनिवार को छातापुर बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एमडीएम पंजी, एमडीएम की गुणवत्ता की जांच की. साथ ही उन्होंने विद्यालय के शिक्षक उपस्थिति पंजी का भी जांच पड़ताल किया. जहां जांच के क्रम में विद्यालय से मनोज कुमार, दिलीप कुमार, श्रुति कुमारी, प्रेम पाठक, वेरोनिका सहित पांच शिक्षक व शिक्षिका गायब मिले. विद्यालय से अनुपस्थित सभी शिक्षकों की वेतन नो वर्क नो पेय के तहत कटौती की गयी. जिसके बाद बीडीओ श्री गुप्ता ने वर्ग कक्ष का भी जायजा लिया. बीडीओ श्री गुप्ता ने विद्यालय में कई प्रकार के अनियमितता मिलने से नाराजगी जाहिर की. स्कूल में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति और मध्याह्न भोजन में गुणवत्ता बहाल करने, बच्चो की शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि मॉर्निंग फॉलोअप में बलुआ पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय गुलामी का विद्यालय निरीक्षण किया गया. विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में काफी अनियमितता पाया गया है. विद्यालय से गायब मिले शिक्षकों की एक दिन की वेतन कटौती की गयी है. विद्यालय की वस्तु स्थिति से शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत करा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन