दो बाइकों की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में पांच घायल, एक रेफर

संजीव कुमार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार एनएच 27 पर पचास पुला के समीप दो बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया. जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि एक बाइक पर सवार तीन युवक तीनटोलिया से दाहुपट्टी की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक बेलही से सिमराही स्थित एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में जा रहे थे. इसी दौरान एनएच 27 पर दोनों बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी. घायलों की पहचान अररिया जिले के दिवाकर विश्वास व मौसम कुमार, प्रतापगंज थाना क्षेत्र के तीनटोलिया वार्ड नंबर 08 निवासी रमेश कुमार, मनीष कुमार व संजीव कुमार के रूप में हुई है. इनमें संजीव कुमार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन