अगलगी से पांच घर जल जले, लाखों का हुआ नुकसान

पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब मुआवजा देने के साथ-साथ गांव में सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है
– सड़क नहीं होने से नहीं पहुंच सका दमकल वाहन जदिया. जदिया पंचायत अंतर्गत फुलकाहा वार्ड नंबर 21 में शनिवार की सुबह आग लगने से पांच घर जल गए. इस अगलगी की घटना में गोसाय शर्मा, मिथलेश शर्मा, पप्पू शर्मा एवं खट्टर शर्मा के घर जल गए. पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग में करीब 70 हजार रुपये नकद, दो साइकिल, अनाज, बर्तन, फर्नीचर, कपड़े सहित कई महत्वपूर्ण कागजात जल गए. घटना के बाद सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं. उनके सामने भोजन एवं रहने का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. हालांकि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि आग चूल्हे की चिंगारी या बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आग लगने के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण दमकल वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच सका, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ. घटना के बाद पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब मुआवजा देने के साथ-साथ गांव में सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










