दुर्गा पूजा को लेकर मछली हाट को अन्य स्थान पर किया गया शिफ्ट

Updated:
विज्ञापन

दो अक्टूबर तक कोई भी विक्रेता सड़क किनारे मीट मछली की दुकान नहीं लगाएंगे

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय स्थित बस पड़ाव एवं थाना के मध्य अवस्थित मछली हाट को मुख्य सड़क के किनारे से खाली करा दिया गया. मंगलवार को बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रमोद झा द्वारा यह कार्रवाई की गई. इस दौरान बीडीओ ने मीट व मछली विक्रेताओं को समझाकर विजयादशमी तक अपनी दुकानों को सड़क किनारे से हटाकर कर उससे पूरब खाली जगह पर लगाने की हिदायत दी. कहा कि दो अक्टूबर तक कोई भी विक्रेता सड़क किनारे मीट मछली की दुकान नहीं लगाएंगे. बीडीओ एवं थानाध्यक्ष के निर्देश पर विक्रेताओं ने सड़क किनारे से अपनी दुकानों को हटाना शुरू कर दिया. बीडीओ ने बताया कि 10 दिवसीय दूर्गापूजा आयोजन के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है. ताकि नवरात्र के दौरान पूजा पाठ के लिए दुर्गा मंदिर आने जाने के दौरान श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो. बताया कि सीएचसी प्रभारी डॉ नवीन कुमार को उक्त स्थल पर पर्याप्त ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव अविलंब करवाने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि शांति समिति की बैठक के अलावे पूजा कमेटी द्वारा सड़क किनारे मीट मछली कि दुकान सजे रहने तथा उससे बदबू आने की शिकायत की गई थी. हाट के सामने मुख्य सड़क पर क्रेताओं के दर्जनों बाइक लगे रहने से जाम की स्थिति भी बनी रहती थी. लिहाजा सड़क किनारे से इन दुकानों को हटवाने का अनुरोध किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन