स्कूली बच्चों संग फायर टीम ने निकाली प्रभात फेरी, मॉक ड्रिल से दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
स्कूली बच्चों संग फायर टीम ने निकाली प्रभात फेरी, मॉक ड्रिल से दिया प्रशिक्षण

इस अभियान का नेतृत्व आशीष कुमार यादव अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ने किया

विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा बुधवार को निर्मली में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व आशीष कुमार यादव अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ने किया. इस दौरान सब ऑफिसर अंबिका राय, मणिकांत कुमार, प्रधान अग्निक सत्येंद्र प्रसाद गोंड, विनय कुमार कामत, रमेश प्रसाद सहित अग्निक शैलेंद्र कुमार, सुभाष कुमार, भीमशंकर और रविंद्र कुमार मौजूद रहे. कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय पनपीवी स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ अग्निशमन जवानों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया. साथ ही पंपलेट वितरण कर आग लगने की स्थिति में सावधानी बरतने और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. इसके अलावा अग्निशमन टीम द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन कर बच्चों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. इसमें आग लगने पर तुरंत प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी और प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन