चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तीन घर जल कर राख

Updated:
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, तीन घर जल कर राख

आग ने देखते ही देखते उक्त तीनों लोगों के घर को पूरी तरह अपने लपेटे में ले लिया

विज्ञापन

राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत अंतर्गत हुसैनाबाद के वार्ड नंबर 10 में अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की वजह से तीन फुस का घर सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद जब तक ग्रामीणों और अग्निशमन के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया जाता, तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी देते पीड़ित गृहस्वामी स्थानीय जागेश्वर मंडल, कमलेश्वर मंडल और भुवनेश्वर मंडल ने बताया कि सोमवार की दोपहर अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई. जिसके कारण आग ने देखते ही देखते उक्त तीनों लोगों के घर को पूरी तरह अपने लपेटे में ले लिया और घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. बताया कि इस अगलगी की घटना में तीन घर सहित घर मे रखा कपड़ा, फर्नीचर, अनाज, साइकिल, नकदी सहित हजारों रुपये का संपत्ति जलकर राख हो गया. बताया कि इसके बाद आग लगने व हो हल्ला की आवाज पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए तथा आग बुझाने में जुट गए. इसी बीच अग्निशमन को भी घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद अग्निशमन के कर्मियों और ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था. वहीं घटना के बाद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने पीड़ित के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन