शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर जला, सामान का भी हुआ नुकसान

स्थानीय लोगों ने सबसे पहले अग्निशामक विभाग को सूचना दी
वीरपुर. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित पावरग्रिड के समीप रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी. आग की चपेट में आकर स्थानीय निवासी स्व सकलदेव यादव के घर में रखा सामान और एक बाइक जल गयी. स्थानीय लोगों ने सबसे पहले अग्निशामक विभाग को सूचना दी. साथ ही विद्युत विभाग को भी तत्काल कॉल कर बिजली आपूर्ति बंद कराई. अग्निशामक वाहन के पहुंचने से पहले लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. लगभग आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और अग्निशामक दल ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आग पर काबू पाया. घटना की जानकारी मिलते ही वीरपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










