भूसा घर में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
भूसा घर में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत चिकनापट्टी वार्ड संख्या 11 में शुक्रवार की देर रात एक भूसा घर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई. इस अग्निकांड में गृहस्वामी को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. घटना रात लगभग एक बजे की बताई जा रही है. अचानक भूसे से भरे घर में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया. तेज लपटों ने पूरे भूसा घर को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था. इस घटना में गृहस्वामी सुरेंद्र कुमार चौधरी का सारा भूसा जलकर नष्ट हो गया. पीड़ित ने बताया कि इस अग्निकांड में उन्हें लगभग 50 हजार रुपये की क्षति हुई है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. गृहस्वामी ने बताया कि वे इस मामले को लेकर राघोपुर अंचलाधिकारी एवं स्थानीय थाना में आवेदन देकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन