ePaper

मौसम का बदला मिजाज, मौसमी बीमारियों ने बढ़ायी चिंता

Updated at : 04 May 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम का बदला मिजाज, मौसमी बीमारियों ने बढ़ायी चिंता

ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी, बच्चे अधिक प्रभावित

विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी, बच्चे अधिक प्रभावित, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह सुपौल. जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है. बीते दिनों बारिश और पुरवा हवा से मौसम में थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब फिर से गर्मी बढ़ने लगी है. इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. साथ ही बच्चों में कमजोरी और सुस्ती की शिकायत आम हो गयी है. ओपीडी में बढ़ी भीड़, वायरल फीवर से बच्चे-बुजुर्ग परेशान शनिवार को सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर 500 से अधिक मरीजों ने इलाज के लिए पंजीकरण कराया. इनमें अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त, और त्वचा रोग से पीड़ित थे. फिजिशियन विभाग में मरीजों की संख्या 200 से अधिक रही, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है. शिशु विभाग में भी छोटे बच्चों की भीड़ देखी गयी, जिन्हें वायरल फीवर और निमोनिया की शिकायत थी. त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीज मजबूरन जा रहे निजी अस्पताल सदर अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. चर्म रोग से पीड़ित मरीजों को बिना इलाज ही लौटना पड़ रहा है या निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा है. हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि सभी जरूरी दवाएं, एंटीबायोटिक और अन्य संसाधन उपलब्ध हैं. डॉक्टरों की सलाह : साफ-सफाई रखें, विटामिन-सी युक्त फल खाएं डॉक्टर रामचंद्र मंडल ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है. नाक बहना, खांसी, बुखार जैसी शिकायतें आम हैं. उन्होंने सलाह दी कि 102 डिग्री से अधिक बुखार होने पर शरीर को हल्के गीले कपड़े से पोछें और चार-पांच दिन लगातार बुखार रहने पर डॉक्टर से परामर्श लेकर ही एंटीबायोटिक लें. मौसम विभाग का अलर्ट : सात मई तक पुरवा हवा और बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन के मुताबिक 07 मई तक जिले में पुरवा हवा के साथ हल्की बारिश होती रहेगी. इसके बाद हवा की दिशा बदलने से तापमान में वृद्धि होगी और मौसम शुष्क हो जाएगा. रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन