किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने दिया धरना

किसानों की जमीन को हड़प कर अडानी-अंबानी को देना चाहती है मोदी सरकार

विज्ञापन

किसानों की जमीन को हड़प कर अडानी-अंबानी को देना चाहती है मोदी सरकार सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक के समीप जिला किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला किसान संघर्ष समिति संयोजक शेषनाथ सिंह ने किया. संचालन अखिल भारतीय किसान महासभा सुपौल के जिलाध्यक्ष कॉमरेड अच्छेलाल मेहता ने किया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी एवं शाह की सरकार किसानों के जमीन को हड़पकर अडानी-अंबानी के हाथों नीलाम कर देना चाहती है. इसलिए किसानों को जमीन से बेदखल करने के लिए जमाबंदी रद्द कर रही है. दाखिल खारिज के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है. अखिल भारतीय किसान महासभा सह माले के जिला सचिव जयनारायण यादव, ऐक्टू के जिला सचिव सह माले नेता अरविंद कुमार शर्मा, कांग्रेस नेता सह सुपौल विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी मिन्नत रहमानी, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, किसान नेता प्रो राजेंद्र प्रसाद साह, प्रो प्रमोद यादव, रवि कुमार गुड्डू, अनमोल यादव, महेंद्र साहू, बोधि यादव, वीरेन्द्र साह, कलाधर यादव, देवेंद्र यादव, महेंद्र मेहता, प्रो राजेंद्र प्रसाद यादव, तेज नारायण खेरवार, नंदकिशोर, गुलाब सिंह, नवल किशोर मेहता, जितेंद्र कुमार, अरविंद, ललन, महादेव यादव, श्रीलाल गोठिया, ऐक्टू और अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष कॉमरेड जितेंद्र चौधरी, मिथिलेश यादव, सत्यनारायण यादव, इदरीश अंसारी, बबलू आदि नेताओं ने धरना को संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन